* ₹5 लाख चोरी का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार * आरोपीयों द्वारा बताया गया की पूजा पाठ कर परिवार को सुलाकार की चोरी

Spread the love

=थाना बैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,=
बालाघाट – जिले में चोरी संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, बालाघाट द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना बैहर पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुये विगत दिनो ग्राम खोलवा में सूने घर से हुई चोरी का खुलासा करते हुये 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण -दिनांक 10.07.2026 को फरियादी कमलेश राहंगडाले निवास ग्राम खोलवा थाना बैहर ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि लगभग 01:00 बजे से 02:00 बजे के मध्य उसके सूने घर में अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रवेश कर आलमारियों के कुंदे तोड़कर लगभग ₹4,80,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, दो मोबाइल फोन एवं नगदी सहित कुल लगभग ₹5,00,000 की चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैहर में अपराध क्रमांक– 121/2026 धारा 331, 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बैहर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण, पुराने चोरी के आरोपियों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई। साथ ही सायबर सेल बालाघाट की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। विवेचना दौरान संदेह के आधार पर ग्राम पौनी, थाना मलाजखंड निवासी शांति तेकाम को पुलिस हिरासत में लेकर सघन पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम खोलवा स्थित फरियादी के घर में रात्रि के समय घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया तथा सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

विवेचना के क्रम में न्यायालय से पाँच आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। जिनसे थाना बैहर एवं आसपास के थाना क्षेत्रों में पूर्व में हुई चोरी एवं संपत्ति संबंधी अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जावेगा। साथ ही अन्य संभावित साथियों की संलिप्तता, चोरी गए अतिरिक्त मशरूका की बरामदगी, घटना में प्रयुक्त संसाधनों तथा अन्य लंबित मामलों में उनकी भूमिका के संबंध में भी विस्तृत विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण

1- शांति तेकाम, निवासी पौनी मोहगांव, थाना मलाजखंड, 2-पंकज रावडे, निवासी रजेगांव, थाना किरनापुर, जिला बालाघाट ,3- संजय कामथे, निवासी गौतम नगर, तुमसर, जिला भंडारा (महाराष्ट्र)
4- अमन धवंगाये, निवासी राजापुर, थाना गोबरवाही, जिला भंडारा (महाराष्ट्र)
5-जिशान खान उर्फ सलमान, निवासी घटोलगांव, थाना लालबर्रा, जिला बालाघाट
6- कुलदीप नागवंशी, निवासी धडी, थाना किरनापुर, 7- जितेन्द्र उर्फ जीतू बिजेवार, निवासी आवासटोली बगडमारा, चौकी रजेगांव, थाना किरनापुर 8- कमल नगपुरे, निवासी बालाजीनगर, थाना नवेगांव, 9- सुखदेव मेरावी, निवासी खोलवा, थाना बैहर, 10- सुभाष मेरावी, निवासी चिखलीटोला, ग्राम भरुक, थाना मलाजखंड 11-अशोक सिरयाम, निवासी पंडाटोला, ग्राम खोलवा, थाना बैहर

पंजीबद्ध प्रकरण

अपराध क्रमांकः 121/2026, धारा: 331, 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता

सराहनीय भूमिका– उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैहर निरीक्षक जयंत मरस्कोल्हे, उप निरीक्षक दीपिका सिंगौर, उप निरीक्षक योगेश कुमरे, सहायक उप निरीक्षक राजीव जाचक, दुर्गाप्रसाद जिजोते, धरमचंद बघेले, प्रधान आरक्षक मुकेश उइके तथा आरक्षक प्रमोद सेवतिया, चित्रसेन पटले, नरेन्द्र तेकाम, छत्रजीत मरावी, दीपक मसराम, विकास श्रीवास, त्रिभुवन ब्रम्हे, राजेश इनवाती (चालक), विनोद परते, एकांत श्रीवास्तव एवं एस.एस.यू. बल के सदस्य कुमेश आचरे, प्रहलाद मर्सकोले, गौरव विश्वकर्मा, सद्दाम खान, मोहित मेरावी, सुमित परते, मनीष उइके, सिलेन्द्र ऐठेकर, विरेन्द्र ठाकरे, अरुण गोंडाने, सिद्धार्थ बांगरे, काजल पटले, आरती ठाकरे, दीपिका पंचभाया एवं लक्ष्मी यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *