युवा एक घंटा रोज खेल और फिटनेस को दे

Spread the love

मध्य प्रदेश शासन जिला खेल और युवा कल्याण विभाग‌ बालाघाट एवं बालाघाट समस्त खेल संघो के संयुक्त तत्वावधान में एवं जिला खेल अधिकारी श्री राहुल बारेसा के नेतृत्व में समस्त विकास करो एवं जिला मुख्यालय में प्रचलित खेलो के अंतर्गत समस्त 10 विकासखंडों में कूल 1970 खिलाड़ियों ने आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन शिविर में भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधायक महोदया श्रीमती अनुभा मुंजारे जी सभी खिलाड़ियों को मैदान से जुड़े रहने एवं निरंतर ग्रीष्मकालीन शिविर के पश्चात भी लगातार अभ्यास करके के लिए कहा । एवं मोबाइल से छोटे बच्चों को दूरी बनाने एवं यदि उपयोग करें भी तो अभिभावकों की निगरानी में करे । इसका प्रयोग शिक्षा, शैक्षणिक जानकारी के लिए उपयोग करने की लिए कहा। क्योंकि मोबाइल से बाल्यावस्था के प्राचीनतम, हमारे ग्रामीण खेल विलोपित होते जा रहे हैं। इसलिए खेल शिविर सभी बच्चों के लिए शासन का अच्छा प्रयास है । आरोह 2026 समर कैंप इस वर्ष जो कि नए स्वरूप से बच्चों एवं खिलाड़ियों के शारीरिक एवं मानसिक एवं बौद्धिक विकास, सामाजिक विकास, सामाजिक जागरूकता मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । इस प्रकार के शिविर से अभिभावकों एवं आमजन , खिलाड़ियों में सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण होता है। समापन कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत भाषण में आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन शिविर के नवाचार अर्थात आरोह के साथ घटकों का किस प्रकार से विभाग एवं खेल संघो के कोचस, युवा समन्वयको ,खेल प्रशिक्षकों के माध्यम से खिलाड़ियों को इन घटकों के उद्देश्यों से परिचित कराया । उक्त शिविर के संबंध में जिला के अधिकारी द्वारा विस्तार से बताया गया ।
उक्त कार्यक्रम में नेहरू सपोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष श्री किरण भाई त्रिवेदी जी एवं माननीय समस्त पूर्व पार्षद गण , एवं जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष नरेश धुवारे जिला हॉकी संघ के सचिव श्री विजय वर्मा ,जिला कबड्डी संघ के सचिव रमेश दीक्षित , जिला वालीबाल संघ के सचिव श्री आर हम्पी एवं खेल संघों के कोच सचिव, जिला कराटे खेल प्रशिक्षक , खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच, समस्त विकासखंडों के युवा समन्वयक ग्रामीण युवा केंद्र , विभागीय कार्यालय प्रभारी एवं समस्त कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *