शराब पीने के लिये रुपये नहीं देने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर एवं डंडे से वार कर की हत्या

Spread the love

थाना मलाजखण्ड पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा घटना दिनांक – 21/05/2026
घटना स्थल – ग्राम बाकीगुड़ा, थाना मलाजखण्ड, जिला बालाघाट ग्राम बाकीगुड़ा में एक महिला की संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर थाना मलाजखण्ड पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। मौके पर एफ.एस.एल. एवं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गये तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु गला दबाने से दम घुटने एवं सिर में गंभीर चोट लगने से होना पाया गया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतिका के पति केशव धुर्वे से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिये रुपये मांगे थे, लेकिन पत्नी द्वारा रुपये नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया तथा पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने शव को कमरे के अंदर बिस्तर पर लिटा दिया था ताकि किसी को संदेह न हो। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा एवं अन्य सामग्री जप्त कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी -केशव धुर्वे पिता धनसिंह धुर्वे, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 04 ग्राम बाकीगुड़ा, थाना मलाजखण्ड, जिला बालाघाट।

सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मलाजखण्ड उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह जौनवार, उप निरीक्षक मनोज मांगरे, सउनि कलिराम उइके, सउनि सुलेखा मरकाम, प्रधान आरक्षक रतन सोनवाने, आरक्षक ब्रजलाल उइके, जितेन्द्र सेंगर, सामुएल कलेत, तोषेन्द्र एवं गणेश मेहरा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *