परसवाड़ा में अवैध मिट्टी उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित 8 ट्रैक्टर जब्त

Spread the love

बालाघाट जिले की परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम हर्राभाट में अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध खनन करते पाए जाने पर 1 जेसीबी मशीन एवं 8 ट्रैक्टरों को जब्त किया। यह कार्रवाई एसडीएम श्री श्रीश प्यासी की उपस्थिति में नायब तहसीलदार सुश्री पूर्णिमा भगत के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि बिना अनुमति के मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को जब्त कर लिया गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *