घटना का विवरण- दिनांक 10.10.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राथ हुई थी कि अमित कुमार पासी नाम का व्यक्ति अपने साथी के साथ अवैध नशीली दवाई कोरेक्स निकी करने हेतु लेकर आने वाला है यदि तत्काल पेराबन्दी की जाए, तो अमित कुमार पासी को उसके साथी के साथ रंगे हाथ कॉरेक्स सहित पकड़ा जा सकता है उक्त के संबंध में आरोपी से पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा नशीली दवाई कॉरेक्स को प्रयागराज (इलाहावाद) उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाना बताया। आरोपीगणो के विरुद्ध अप.क्र. धारा एनडीपीएस एक्ट म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम का पंजीबद्ध कर पूर्व में आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया था।
उक्त मामले की विवेचना के दौरान आरोपी मकसूद खांन उर्फ बल्लू पिता महबूब खांन उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 16/10 कच्छी मोहल्ला धनपुरी थाना धनपुरी जिला शहडोल (म.प्र.) का घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। दिनाक 28.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के के नेतृत्व में ,उप निरी. आर.पी. प्रजापति, आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला, आरक्षक राजेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ज
थाना बुढार पुलिस द्वारा नाबालिग को ब्लैकमेल कर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना बुढार के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका को सोशल मीडिया के माध्यम से डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल करने और उसकी आईडी हैक कर अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादिया द्वारा अपनी माता के साथ थाना उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी अनुराग लहगीर निवासी विक्रमपुर ने जनवरी 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती की थी, अगस्त 2024 में आरोपी ने डरा-धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें प्राप्त कर ली। दिनांक 26/01/2026 को आरोपी ने पीड़िता की सोशल मीडिया आईडी हैक कर अश्लील फोटो वायरल कर दी और पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बुढ़ार में आरोपी के विरुद्ध निम्नलिखित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया
विवेचना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए बुढ़ार पुलिस ने आरोपी अनुराग लहगीर पिता सतीश लहगीर उम्र 21 साल निवासी विक्रमपुर थाना बुढार जिला शहडोल को दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार किया जाकर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही निरीक्षक विनय सिंह थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, उनि. शोभा नामदेव, सउनि.रविदास संत, सउनि.राजा भैया बागरी, प्रआर धर्मेन्द्र , आर.ज्योतेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर युवती की फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना ब्यौहारी पुलिस ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण:- दिनांक 05.01.2026 को फरियादिया द्वारा अपनी माता के साथ थाना उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादिया ने बताया कि वर्ष 2023 में इस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी अमित साहू से जान पहचान हुई थी।
आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए युवती के अश्लील वीडियो बिना उसकी जानकारी के रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और 28.08.2024 से लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने लगा। आरोपी युवती को डरा-धमकाकर रुपयों की मांग भी कर रहा था, शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना ब्यौहारी में आरोपी के विरुद्ध धारा (भारतीय न्याय संहिता) एवं धारा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (I.T. Act) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 28.01.2026 को त्वरित कार्यवाही करते हुए ब्यौहारी पुलिस द्वारा आरोपी अमित साहू पिता मनोहर साहू (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम बड़छड़, चौकी अमरपुर, थाना इंदवार, जिला उमरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका– उक्त कार्यवाही उपुअ ऋषभ छारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, थाना प्रभारी उनि.बालकरण प्रजापति, प्रआर. महेन्द्र पाल शुक्ला , आरक्षक गंगा सागर गुप्ता, आरक्षक पंकज महरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना गोहपारू पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी
दिनांक 13.11.2025 को थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 11.11.2026 को घर से बिना बताये कहीं चली थी । आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला- फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गोहपारू में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को दिनांक 27.01.2026 को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजकुमार मिश्रा थाना प्रभारी गोहपारू के नेतृत्व में,सउनि. विद्यासागर, आरक्षक अमर सिंह, आरक्षक गुरूदयाल ऊइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही
बुढार में आकाश कोल की संदिग्ध मृत्यु
बुढार अस्पताल से कल दिनांक 27.01.2026 को शाम 16.00 बजे मृतक आकाश कोल निवासी ग्राम मरजाद की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर थाना बुढार के सउनि गुलाम हुसैन को सीएचसी बुढार रवाना किया गया था अस्पताल पहुचकर पुलिस अधिकारी को ज्ञात हुआ कि मृतक को सत्येन्द्र सिहं निवासी बिरूहली द्वारा सीएचसी बुढार में भर्ती कराया गया और स्वयं के महेन्द्रा ट्रेक्टर पलटने से चालक आकाश कोल पिंता बल्लू कोल उम्र 18 वर्ष निवासी मरजाद थाना बुढार के दब जाने से मृत्यु होना बताया। सूचना के बताये अनुसार घटना स्थल पुलिस अधिकारी सउनि राजेन्द्र तिवारी, सउनि गिरीश शुक्ला एवं आर. 756 कृष्णाकुमार को मौके पर रवाना किया गया जो पुलिस के पहुचने पर कोई ट्रेक्टर पलटा हुआ नही मिला, प्रकरण में मृतक आकाश कोल को सीएचसी बुढार से पी.एम. कराकर संबंधितो से पूछताछ की जा रही है।
द्वारा
शहडोल पुलिस

