सतपुड़ा ग्रुप के माध्यम से भारत के सबसे बड़े मेगा ओपन कैंपस का सफल आयोजन

Spread the love

25 जनवरी 2026 को मेगा इवेंट शरू हुआ जिसमें 100 प्लस कंपनियों ने भाग लिया जिसमें 3000 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें अन्य राज्यों छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश से अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमें दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन से 700 आईटीआई से 1500, पॉलिटेक्निक और बी.टेक से 800 आवेदकों का चयन न्यूनतम वेतन 15000 हजार और अधिकतम वेतन 34000 हजार तक के लिए हुआ I भर्ती पूर्णतः निःशुल्क रही Iसतपुड़ा ग्रुप के शानदार 25 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में यह मेगा कैंपस कराया गया जिससे समाज के हर वर्ग को सही मार्ग दर्शन, सही कौशल तथा योग्यता के अनुसार वेतन कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर के साथ प्रदान किया गया हर कंपनियों के एचआर टीम ने सबसे पहले प्रतिभागियों को उनकी कंपनी, जॉब के बारे में वेतन और सुविधा के बारे में जानकारी चयन प्रक्रिया से अवगत कराया जिससे प्रतिभागी स्वेक्षा अनुसार चयन के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज किये I जॉब-सही वेब पोर्टल के माध्यम से पुरे भारत वर्ष में इस हेतु जागरूकता अभियान सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से चलाया गया जिससे लगभग 1.5 करोड़ लोगो ने देखा और सराहा I जॉब-सही पोर्टल पर लगभग 11 हजार लोगो ने पंजीयन कराया तथा इसमें से 5 हजार लोग इस मेगा जॉब कैंपस अभियान में सम्मिलित हुए गौरतलब है की सतपुड़ा ग्रुप ने जॉब-सही पोर्टल का विकास अपने स्वयं के स्थानीय एक्सपर्ट की मदद से किया है Iकार्यक्रम में बालाघाट जिले के कलेक्टर महोदय श्रीमान मृणाल मीणा द्वारा कंपनी में चयनित आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। कलेक्टर महोदय के साथ सीईओ जिला पंचायत बालाघाट एवं श्री आशीष मिश्रा, डायरेक्टर साई कंप्यूटर, श्री तपेश असाटी जिलाध्यक्ष योग आयोग बालाघाट भी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा आवेदकों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक सुभकामनाये प्रदान की गई।सतपुड़ा ग्रुप के सरंक्षक एवं डायरेक्टर द्वारा सभी चयनित आवेदकों एवं मेगा कैंपस में भाग लेने वाले समस्त आवेदकों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई एवं इस भव्य कैंपस के सफल आयोजन के लिए सतपुड़ा ग्रुप के समस्त संस्था प्रमुखों, समस्त स्टाफ, जॉब सही टीम एवं वॉलेंटर्स को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *