सांसद भारती पारधी का 21 जनवरी को बालाघाट–किरनापुर दौरा

Spread the love

बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी का 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को बालाघाट एवं किरनापुर क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है।

    दौरा कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्रीमती भारती पारधी 21 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे बालाघाट स्थित अपने गृह निवास पर आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी। तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे किरनापुर के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 12:00 बजे वे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय किरनापुर में SIR संबंधी बैठक में सहभागिता करेंगी।

     सांसद श्रीमती पारधी दोपहर 1:30 बजे स्वर्गीय दिलीप भटेरे शासकीय महाविद्यालय, किरनापुर में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन सत्र 2025-26 “कलांजलि” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे बालाघाट के लिए प्रस्थान करेंगी। बालाघाट आगमन पर वे दोपहर 3:45 बजे कमला नेहरू परिसर में पूज्य ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा आयोजित हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में तथा सायं 4:15 बजे नगर पालिका बालाघाट में आयोजित हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। सायं 8:30 बजे ग्राम पंचायत कायदी में आयोजित ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी  सांसद श्रीमती पारधी की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम उपरांत रात्रि 9:00 बजे वे अपने गृह निवास बालाघाट लौटेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *