थाना परसवाडाः अंधे हत्याकांड का सफल खुलासा, दोनो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

थाना परसवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरडिया के जंगल में घटित अंधे हत्याकांड का पुलिस द्वारा सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुरानी रजिस के चलते दमाद और उसके साहू ने की 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

आरोपी लगातार भ्रामक जानकारियाँ देकर पुलिस एवं मृतक के परिजनों को गुमराह करता रहा।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03.02.2026 को थाना परसवाड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अरडिया के जगल क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति का शव दिखा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी परसवाडा, फोरेसिक वैज्ञानिक अधिकारी, फिंगरप्रिंट टीम एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं घटनास्थल निरीक्षण तथा प्रारभिक पूछताछ उपरांत मर्ग कायम कर जांच प्रारभ की गई। शव की पहचान कैलाश गिरी गोस्वामी (उम्र 60 वर्ष) निवासी नेवरगांव (नगाटोला), थाना वारासिवनी के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर पर गंभीर चोट से उत्पन्न बाहरी रक्तस्राव के कारण होना पाया गया। प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पाए जाने पर थाना परसवाड़ा में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अंधी हत्या के खुलासे एवं आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर श्री आदर्श कात शुक्ला (भापुसे) एव एस डी ओ पी परसवाडा श्री अरविंद शाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परसवाडा निरी मदन इवने एवं थाना प्रभारी चागोटोला उनि शशाक राणा के नेत्रत्व पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उत्कृष्ट विवचेना कर हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास एक किमी के दायरे में सघन सर्चिग की गई, आरोपी अशोक गिरी के गांव एवं घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्र की गई। पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों एवं आसपास के ग्रामीणों सहित कई साक्षियों से हिकमतमली पूछताछ की गई। आवागमन मार्ग पर स्थित सभावित स्थानो के कई सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।

घटना का कारण – विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि कैलाश गिरी गोस्वामी (मृतक) का अपने दामाद अशोक गिरी एवं उसके साढ़ भाई रुस्तम गिरी से पूर्व से पारिवारिक विवाद एवं रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मृतक की हत्या की योजना बनाई। दिनांक 30.01.2026 की शाम आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम अरंडिया के जंगल क्षेत्र में ले गए, जहां सुनसान स्थान पर मृतक के सिर पर लकड़ी के डडे से प्रहार कर तथा गला दबाकर उसकी हत्या की गई। हत्या उपरांत शव को घसीटते हुए जंगल में और अंदर ले जाकर फेंका दिया।

आरोपियों की पहचान एव गिरफ्तारी घटना अज्ञात आरोपियों द्वारा सुनसान क्षेत्र में घटित होने के कारण प्रारंभिक विवेचना अत्यंत चुनौतीपूर्ण रही। आरोपी अशोक गिरी द्वारा स्वयं ही मृतक की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई तथा वह विवेचना के दौरान पुलिस के साथ रहकर सहयोग का दिखावा करता रहा, तथा लगातार भ्रामक जानकारियाँ देकर पुलिस एवं मृतक के परिजनों को गुमराह करता रहा। गठित पुलिस टीम की सूक्ष्म विवेचना में मृतक के दामाद अशोक गिरी एवं उसके साढू भाई रुस्तम गिरी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। दोनों को तलब कर गहन पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार किया। पूछताछ पर आरोपी अशोक गिरी ने बताया कि मृतक की हत्या करने के पश्चात मृतक का झोला और उसमे रखे समान को अपने पिता की समाधि के पास ले जाकर जलाया उसका कहना था कि पिता का बदला लिया। दोनों आरोपियों को दिनांक 08.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अशोक गिरी पिता स्व. सरजू गिरी गोस्वामी, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15, ग्राम डोंगरिया, थाना परसवाड़ा, जिला बालाघाट
  2. रुस्तम गिरी पिता स्व. चैनगिरी गोस्वामी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम समसवाड़ा, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा

जब्त सामग्री – एक मोटरसाइकिल, आरोपी अशोक का मोबाइल, घटना के वक्त पहने कपडे, दण्डा, जलाए गये झोले की राख का अवशेष ।

उल्लेखनीय भूमिका-थाना प्रभारी परसवाड़ा श्री मदन इवने, थाना प्रभारी चाांगोटोला श्री शशाक राणा, उप निरी घुड़नलाल अहिरवार थाना परसवाड़ा, आरक्षक 1489 लक्ष्मण पटेल चांगोटोला आरक्षक 704 भरत चांगोटोला, आरक्षक 1536 नितिन जोशी परसवाड़ा, आरक्षक 1394 रामगोपाल घोसी परसवाड़ा, आरक्षक 73 नितिन बिसेन परसवाड़ा, आर 491 उमेश, आर 500 राहुल, आर 1358 सुरेश पंद्रे, आर 494 गजेन्द्र पटेल, देवेन्द्र सिरसाम (विशेष सहयोगी दस्ता चांगोटोला) साइबर सेल आरक्षक बलिराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *