सांसद भारती पारधी की पहल पर निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी (क्षयरोग) जांच शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

275 क्षय रोगियों को फूड बास्‍केट का हुआ वितरण शिविर में 712 हितग्राहियों ने लिया लाभ

बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने अपने जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ समर्पित करते हुए 23 फरवरी, सोमवार को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी (क्षयरोग) जांच शिविर का आयोजन किया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से यह शिविर बालाघाट स्थित तुरकर भवन, अंबेडकर चौक में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित किया गया।

सांसद श्रीमती पारधी ने बताया कि जनसेवा ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है और जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के रूप में मनाना उनके लिए गर्व की बात है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से उनके जन्‍मदिन के अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में बीपी, शुगर सहित कई तरह की जांचे की गई और क्षय रोग के मरीजों को जल्‍द स्‍वस्‍थ होने के लिए फूड बास्‍केट तथा नेत्र रोगियों को चश्‍मों का नि:शुल्‍क वितरण किया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, आईएमए के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. बीएम शरणागत, नगर पालिका के पार्षद, अन्‍य गणमान्‍य नागरिक एवं बडी संख्‍या आमजन उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परेश उपलप के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य समिति बालाघाट एवं महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के सहयोग से 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वृहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 712 हितग्राहियो द्वारा स्वास्थ्य जॉच कराया गया एवं निःशुल्क चश्मा,दवाईयो सहित क्षय रोग की स्क्रीनिंग टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण किया गया।

इस हेल्थ कैंप के माध्यम से मोबाइल एक्‍स-रे वैन एवं डिजिटल एक्‍स-रे मशीन एआई बेस्‍ड के माध्यम से 104 एक्‍स-रे किए गए एवं 82 हितग्राहियों के खखार सैंपल कलेक्ट किए गए। इसके साथ ही क्षय रोग के 275 मरीजों को सांसद श्रीमती भारती पारधी द्वारा फूड बास्केट वितरित किए गए। टी.बी. सक्रीनिंग एवं फुड बास्केट वितरित किये गये हितग्राहियो की सख्ंया 379 रही। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 111 हितग्राहियो की सिकलसेल की जांच की गई। शिविर में 162 हितग्राहियों की ऑखो की जांच की गई एवं 104 हितग्राहियों को चश्‍मा वि‍तरण किया गया। इस शिविर में शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का भी स्वास्‍थ्‍य परीक्षण कराया गया और ऑखो की जॉच उपरांत सांसद श्रीमती पारधी के माध्यम से चश्में वितरित किये गये।

इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में सरकारी एवं प्रायवेट विषय विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा भी अपनी सेवॉए प्रदान की गई स्वास्थ्य शिविर में आए एम.डी. मेडिसीन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, कान. नाक गला, रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, अर्थो स्पेश्लिस्ट, के माध्यम से भी 333 हितग्राहियों की जांच एवं उपचार सहित आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया इस शिविर में 502 हितग्राहियो के सीबैक फार्म भरकर उनके बी.पी., शुगर की भी जॉच संपादित की गई। वही मलेरिया विभाग द्वारा मलेरिया, डेंगू से बचाव हेतु विशेष काउंसलिग/मरामर्श भी प्रदान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 712 हितग्राहियो द्वारा स्वास्थ्य जॉच, उपचार का लाभ प्राप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *