जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुख्य शाखा बालाघाट में 2 फरवरी को साइबर अपराध रोकने के लिए साइबर पुलिस द्वारा पुलिस चौपाल का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों को बताया गया कि साइबर फ्रॉड रोकने के लिए क्या-क्या उपाय करने हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, अपने आधार कार्ड की जानकारी किसी भी अन्य व्यक्तियो को नहीं बताना है और कोई भी व्यक्ति यदि आपसे ओटीपी की मांग करता है तो उसे किसी भी परिस्थिति में अन्य व्यक्ति को प्रदान न करें।
इस अवसर पर व्यापक रूप से पुलिस द्वारा समझाइए देते हुये बैंक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया । शाखा प्रबंधक आशीष मिश्रा ने भी किसान खातेदारों को विस्तृत जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर साइबर पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा शाखा के कर्मचारी, किसान उपस्थित रहे।

