प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल में 07 साल तक बंद रहने के बाद रिहा कर दिया गया है।

Spread the love

बालाघाट जिले के तहसील मुख्यालय खैरलांजी का निवासी युवक प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल में 07 साल तक बंद रहने के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद उसे वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया है। प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के लिए उसके परिवार ने बालाघाट जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। जिस पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने प्रसन्नजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई और प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के इंतजाम कर उसके परिजनों के साथ एक टीम अमृतसर रवाना की थी। यह टीम अमृतसर पहुंच गई है और प्रसन्नजीत को लेकर खैरलांजी के लिए रवाना हो गई है। प्रसन्नजीत को लेकर इस टीम के आज शाम तक खैरलांजी पहुंचने की संभावना है। प्रसन्नजीत के परिजनों ने इस मदद के लिए बालाघाट जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *