पेट्रोल पंपो का किया गया निरीक्षण

Spread the love

जिले में संचालित पेट्रोलपंपों पर शासन द्वारा निर्धारित मापदण्‍ड के अनुसार सुविधाओं की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर राजस्‍व एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप पर बुनियादी सुविधाऍ नही पाये जाने पर पंप संचालक के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्‍तावित की जा रही है।

इसी कडी में 02 फरवरी को नायब तहसीलदार सुश्री बबीता सुर्या एवं कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा किरनापुर के ओम साईं फ्यूल्‍स, मॉ किरनाई फ्यूल्‍स, रविशंकर एंड कंपनी एवं सुरेंद्र एंड ब्रदर्स रजेंगांव पेट्रोल पंपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुलभूत सुविधाओं जैसे हवा भरने की मशीन, पीने के शुद्ध पानी की व्‍यवस्‍था, शौचालय एवं अन्‍य आवश्‍यक सुविधाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान निर्देशित किया गया कि हवा भरने की मशीन चालू हालत में रहना चाहिए और जरूरतमंद व्‍यक्ति पंप की हवा का उपयोग कर सके ऐसा सुनिश्चित किया जाए। शौचालयों में साफ-सफाई एवं स्‍वच्‍छता का विशेष ध्‍यान रखने के निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *