09 फरवरी को पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित नक्सल उन्मूलन में वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानो को आउट आफ टर्न पदोन्नति अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के हितग्राहियों का उत्साहवर्धन किया और युवाओ को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर एचसीएल मलाजखंड, मॉयल एवं जिले के उद्यमियों द्वारा जिले के युवाओ को रोजगार दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिले के प्रशिक्षित युवाओ को फाक्सकार्न कंपनी बैंगलोर में भी रोजगार दिया गया है। 09 फरवरी को पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोजगार पाने वाले युवाओ के साथ तस्वीर खिंचवाई और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस दिशा में बालाघाट जिला प्रशासन द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी जिले के युवाओ को इसी तरह रोजगार दिलाया जाएगा।

