कुपोषित बच्चों को वितरित किये गए फूड बास्केट
जनसहयोग से एकत्रित की गई फूड बास्केट के लिए राशि
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार लालबर्रा परियोजना अंतर्गत 24 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से अतिकुपोषित बच्चों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 76 अतिकुपोषित बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण डॉ. मुकेश चौहान एवं डॉ. तृप्ति पाठक द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम परियोजना अधिकारी लालबर्रा श्रीमती रानू शिवहरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लालबर्रा ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कुपोषित बच्चों को गोद लेकर फूड बास्केट वितरित किए गए। एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल, तहसीलदार श्री भूपेंद्र अहिरवार, बीआरसी श्रीराम तुरकर, पशु चिकित्सा विभाग से सुश्री प्रतिभा पड़वार, जनपद से श्री खिलेंद सोमवंशी, श्री संदेश पारधी, सुश्री कल्पना निकोसे, श्री मयंक मिश्रा नायब तहसीलदार लालबर्रा, श्री वी.के. तिवारी एसडीओपी एचई सहित अन्य अधिकारियों के सहयोग से कुल 7500 रुपये की राशि महिला एवं बाल विकास विभाग को दान स्वरूप प्रदान की गई। इस राशि से महिला एवं बाल विकास के पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कुपोषित बच्चों के लिए फूड बास्केट तैयार कर एसडीएम के माध्यम से वितरित किए गए।
कार्यक्रम में परियोजना लालबर्रा के समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती भारती मेश्राम, श्रीमती कामना वर्मा, श्रीमती नाजिया खान, श्रीमती पूजा शेंद्रे, श्रीमती सुनीता ठाकरे, श्रीमती छाया मर्सकोले, श्रीमती गीता पटेल, श्रीमती वेणु कलासुखदेव, पंडवानी सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललित नागेश्वर, राजेश्वरी अजीत, दीपा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेक्टर मोहगांव, अमोली खमरिया एवं कंजई सेक्टर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता न्यूट्रीशन किट एवं होम सेरेलक के साथ हितग्राही बच्चों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और अत्यंत धैर्यपूर्वक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
एसडीएम श्री जायसवाल द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में कुपोषण से मुक्त समाज के निर्माण हेतु इसी प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित करने तथा समस्त सेक्टर पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फील्ड में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास परियोजना लालबर्रा द्वारा भी फील्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

