जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

Spread the love

बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत अत्यधिक तीव्र ध्वनि में उपयोग नही होंगे ध्वनि विस्तारक यंत्र

आगामी दिनों में आने वाले महाशिवरात्रि, होली, गुड़ी पड़वा, चैती चांद, ईद-उल-फितर, रामनवमी, डॉ. अम्बेडकर जयंती, परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, ईदुज्जुहा आदि त्यौहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने की दृष्टि से 06 फरवरी को कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ एवं अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्‍टर श्री जीएस धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निहित उपाध्याय, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, अन्‍य विभागों के अधिकारी एवं सभी धर्मो से जुड़ी संस्‍थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में सभी धार्मिक आयोजन एवं त्‍यौहार कानून के दायरे में रहकर आपसी समन्‍वय एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे। आगामी दिनों में आने वाले त्‍यौहारो के दौरान कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने में सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्‍थाऍ जिला प्रशासन को सहयोग करे। जिला प्रशासन सुरक्षा एवं कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पूरी तत्‍परता के साथ कार्य करेगा और किसी भी व्‍यक्ति को जिले की शांति भंग नही करने देगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि बीमार, वृद्धजन एवं छात्र छात्राओं की पढ़ाई को देखते हुए निर्धारित मापदण्‍ड से अधिक आवाज के ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्र नही बजाए जाएंगे। आयोजनो के दौरान साफ सफाई और स्‍वच्‍छता का ध्‍यान रखा जाएगा। इसके साथ ही चल समारोह एवं जुलूस आदि पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *