जिला पंचायत सदस्य मधु ऋषि शुक्ला ने अपने निज निवास में किया हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Spread the love

खैरलाजी जनपद के समस्त ग्राम की जनप्रतिनिधि सहित महिलाओं ने लिया भाग
बालाघाट में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सदस्य मधु ऋषि शुक्ला द्वारा हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पारंपरिक परंपराओं के साथ आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात महिलाओं का हल्दी-कुमकुम से स्वागत कर उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए। पारंपरिक गीत-संगीत और आपसी मेल-मिलाप के बीच पूरे कार्यक्रम का माहौल उल्लासपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा।तथा कार्यक्रम के उपरान्त स्वल्पहार का आयोजन किया गया, जिला पंचायत सदस्य मधु ऋषि शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में हल्दी-कुमकुम का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि महिलाओं को एक मंच पर जोड़कर सामाजिक मजबूती भी प्रदान करते हैं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक भागीदारी पर भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र की वरिष्ठ महिलाएँ भी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।
अंत में आयोजक द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *