कलेक्‍टर श्री मीना एवं जनप्रतिनिधयों ने सांदीपनि विद्यालय में बच्‍चों के साथ किया भोजन

Spread the love

अन्‍य विभागों के अधिकारियों ने गांवों की शालाओं में बच्‍चों के साथ किया भोजन

        गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिले की सभी शासकीय शालाओं में बच्‍चों को विशेष मध्‍यान्‍ह भोजन कराया गया। जिसमें बच्‍चों को पुडी, खीर, हलवा, लडृडू परोसे गये। जिला स्‍तर से सभी विभागों के अधिकारियों की बच्‍चों की मध्‍यान्‍ह भोजन करने के लिए अलग अलग स्‍कूलों में ड्यूटी लगायी गई थी। कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना एवं जनप्रतिनिधियों ने सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में बच्‍चों के साथ मध्‍यान्‍ह भोजन किया।

        सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्‍वार, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री आदर्शकांत शुक्‍ला, सहायक कलेक्‍टर श्री आकाश अग्रवाल, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्‍यक्ष श्री रमेश रंगलानी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी कुमार उपाध्‍याय, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्‍वयक श्री जीपी बर्मन, प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने बच्‍चों के साथ मध्‍यान्‍ह भोजन किया।

        प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना ईकाइ-01 के महाप्रबंधक श्री टी.वी. जोहरे खैरलांजी विकासखंड की प्राथमिक शाला खरखडी, जिला खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहॉ परसवाडा विकासखंड की माध्‍यमिक शाला पौण्‍डी, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना ईकाई-02 की महाप्रबंधक सुश्री माया मनीष परते प्राथमिक शाला रेंगाटोला, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री क्षितिज कराडे माध्‍यमिक शाला सरेखा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री एकके एक्‍का माध्‍यमिक शाला कोचेवाही,, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बीएस अडमे प्राथमिक शाला देवटोला, उपसंचालक पशु चिकित्‍सा डॉ. एनडी पुरी सांदीपनि विद्यालय रजेगांव, श्रम पदाधिकारी श्री मयंक दीक्षित बिरसा विकासखंड के माध्‍यमिक शाला रेहंगी, सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर प्राथमिक शाला आंवलाझरी बच्‍चों के साथ मध्‍यान्‍ह भोजन करने के लिए पहुंची थी। इन अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर बच्‍चों के साथ मध्‍यान्‍ह भोजन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *