बाढ़ आपदा से निपटने जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, अधिकारियों को दिया गया खोज-बचाव का प्रशिक्षण

Spread the love

कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट प्रथम तल स्थित सभा कक्ष (कक्ष क्रमांक-205) में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा रिस्पॉन्स टीम के अंतर्गत होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन दल द्वारा बाढ़ राहत, खोज एवं बचाव तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  प्रशिक्षण में चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, नगरपालिका विभाग, पीएचई विभाग, शासकीय जिला चिकित्सालय, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाढ़ आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्य, आवश्यक सावधानियां तथा आपदा उपरांत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

   होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन (एस.डी.ई.आर.एफ.) टीम द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सीपीआर प्रशिक्षण, मानव-निर्मित उपकरणों की तैयारी एवं उपयोग संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर प्रतिभागियों को उपकरणों के नाम एवं उनके उपयोग से अवगत कराया गया।

   प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर संयुक्त कलेक्टर राहत शाखा श्री प्रदीप कौरव, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट आपदा प्रबंधन (एस.डी.ई.आर.एफ.) एवं नोडल अधिकारी बालाघाट श्रीमती रजनी खटीक सहित नगर पालिका फायर टीम, पुलिस, वन विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 50 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

   प्रशिक्षण में प्लाटून कमांडर श्री श्याम सिंह धुर्वे, एएसआई श्री महेश कुमार उइके तथा एस.डी.ई.आर.एफ. टीम के सदस्य करन सिंह वल्के, विशाल रजक, कमलेश मेरावी, विशेष कुतराहे, राजेश धुर्वे, आशीष खरोले, वर्षा तेकाम एवं वाहन चालक मुलेन्द्र आडे उपस्थित रहे।

  कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं समन्वित राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *