अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, थाना रामपायली

Spread the love

दिनांक 24 फरवरी 2026 को तहसील खैरलांजी अंतर्गत ग्राम साकड़ी क्षेत्र में नायब तहसीलदार खैरलांजी एवं खनि निरीक्षक जिला बालाघाट द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते एक आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया।

   उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि जांच के दौरान क्रमांक MP-50-A-05488 का आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित खनिज रेत का परिवहन करते पाया गया। मौके पर चालक रविन्द्र सहारे, निवासी डोंगरमली से रेत परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज एवं रॉयल्टी की मांग की गई, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 वैध रॉयल्टी एवं परिवहन दस्तावेज न होने के कारण संबंधित वाहन को विधि अनुसार जप्त कर थाना रामपायली की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में मध्यप्रदेश (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


  प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *