अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन

Spread the love

कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार 02 फरवरी को होमगार्ड लाइन, आकाशवाणी के सामने जिला स्तरीय बाढ़ आपदा रिस्पॉन्स टीम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में अग्नि दुर्घटना राहत एवं बचाव तकनीक को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य अग्नि दुर्घटना के पूर्व एवं पश्चात आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारी का अभ्यास करना था। इस दौरान फायर टीम, होमगार्ड तथा आपदा प्रबंधन एसडीईआरएफ टीम द्वारा आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं, त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव तकनीकों की जानकारी दी गई।

अभ्यास के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना के समय समन्वय, संसाधनों के सही उपयोग तथा पीड़ितों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मॉक ड्रिल में संयुक्त कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार कौरव, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट आपदा प्रबंधन एसडीईआरएफ श्रीमती रजनी खटीक, फायर टीम, पुलिस विभाग, वन विभाग, शासकीय जिला चिकित्सालय बालाघाट तथा सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *