अप.क्रमांक : 38/2026 | धारा : 137(2) बीएनएस
बड़वानी।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में, पुलिस थाना अंजड द्वारा ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत नाबालिग अपहृता बालिका को कस्बा अंजड क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 01.02.2026 को फरियादिया निवासी सोसाड मोहल्ला, अंजड द्वारा थाना अंजड में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 16 वर्ष 09 माह) को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अंजड में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं सायबर सेल की सहायता से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.02.2026 को नाबालिग अपहृता बालिका को कस्बा अंजड से सकुशल दस्तयाब कर थाना अंजड लाया गया, जहां से उसे विधिवत रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
विशेष भूमिका
इस सराहनीय कार्यवाही में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
निरीक्षक रेवाराम चौहान
उप निरीक्षक ममता जमरा
प्रधान आरक्षक 98 धीरज सुलिया
महिला आरक्षक 345 मनीषा चौहान की सराहनीय भूमिका रही है

